शहर की सफाई के लिए मेयर ने खुद भी फावड़ा और झाड़ू उठाकर सफाई की   

रुद्रपुर । शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने सिडकुल की परफेटी कंपनी और सुधा संस्था से जुड़े लोगों के साथ वार्ड नंबर 6 जगतपुरा एवं वार्ड 38 आवास विकास में अटरिया मोड़ से शिव शक्ति मंदिर होते हुए होली चौक आवास तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मेयर रामपाल ने खुद भी फावड़ा और झाड़ू उठाकर सफाई की और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
शहर को स्वच्छ बनाने के साथ साथ स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाये गये स्वच्छता अभियान के दौरान मेयर सहित अन्य लोगों ने शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया और सड़कों पर फैली गंदगी को साफ किया। उन्होंने कहा कि लोग जिस तरह अपने घर और कार्यालय को साफ सुथरा रखते हैं उसकी तरह पूरे शहर को साफ रखने की सोच सभी के मन में होगी तो पूरा शहर चमकता हुआ नजर आयेगा। उन्होंने कहा कि लोग इधर उधर सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ों फेंक देते हैं। ऐसी मानसिकता को आज छोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहर का हर व्यक्ति सफाई को लेकर जागरूक होगा तभी हम शहर को आदर्श शहर बना पाएंगे। मेयर ने कहा कि आगामी मानसून के मौसम को देखते हुए पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। नाले-नालियों की सफाई के साथ-साथ जगह-जगह गंदगी को भी साफ किया जाएगा। मेयर ने लोगों से पॉलीथीन का प्रयोग न करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नाले-नालियां चोक होने का सबसे बड़ा कारण यही है कि लोग प्रतिबंध के बाजवूद आज भी पॉलीथीन का उपयोग कर कर रहे हैं और पॉलीथीन को नालियों में फेंक देते हैं। इसके चलते नालियां चोक हो जाती हैं और पानी सड़कों पर फैलने लगता है। यह पर्यावरण के साथ ही जनस्वास्थ्य के लिए भी घातक है। इस अवसर पर परफेटी सीएसआर प्रोजेक्ट मैनेजर मोनिका मोर प्रभाकर मिश्रा पार्षद प्रतिनिधि राजेश जग्गा, आशीष मित्तल, रोहित गुप्ता, अशोक डबराल, कुलदीप कुमार, उदयवीर सिंह, गौतम कुमार, शुभम पाल, सपन मंडल, जगदीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली