नशा तस्कर 25 हजार का इनामी वांछित को तमंचे के साथ पुलिस ने दबोचा

रुद्रपुर। थाना पुलभट्टा पुलिस ने 25 हजार के इनामी वांछित नशा तस्कर ननुवा को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।  पुलभट्टा के साथ किच्छा पुलिस को भी उसकी तलाश थी। वह लंबे समय से स्मैक की तस्करी कर रहा था।
एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट ने वांछित नशा तस्कर की तलाश में टीमें गठित की थी।  उसके लगातार फरार होने पर एसएसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। सोमवार दोपहर को एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने  खुलासा करते हुए बताया कि रविवार शाम पुलिस को वांछित ननुवा के सतुईया गांव के रास्ते किच्छा जाने की सूचना मिली । इस पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के निर्देश पर एसआई पवन जोशी, हेड कांस्टेबल फिरोज खान, कांस्टेबल ललित चौधरी व एसओजी के कांस्टेबल खीम सिंह के साथ सतुईया मोड़ के पास घेराबंदी कर दी और रविवार शाम पुलिस ने संदिग्ध को दबोच लिया। उसने अपना नाम आनन्द कश्यप उर्फ ननुवा निवासी टीचर्स कालोनी किच्छा बताया। आनन्द कश्यप उर्फ ननुवा के विरुद्ध पुलभट्टा व किच्छा में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि आनंद प्रकाश उर्फ ननुवा की तलाशी में पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। उसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है और जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही। एसपी सिटी ने बताया कि फरार ईनामी बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली