खटीमा । पुलिस ने 4.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं आवश्यक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश के क्रम में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इस्लाम नगर खटीमा निवासी एक अभियुक्त आदिल पुत्र अब्दुल मजीद को 4.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ उप निरीक्षक किशोर पंत के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल मोहम्मद नासिर तथा इशाक मोहम्मद आदि शामिल रहे।




