कार से 57 कछुए बरामद किए, चालक मौके से फरार

रुद्रपुर। दिनेशपुर थाना  पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शमशान घाट मार्ग पर एक कार से तस्करी कर ले जाये जा रहे दो कट्टों में भरे 57 कछुए बरामद किये। जबकि कार चालक पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय के निर्देशन में थाने के एसआई नवीन सुयाल, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, श्याम सुन्दर बिष्ट के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर शमशान घाट जाने वाले मार्ग पर पहुंचे।  जहां एक कार चालक पुलिस कर्मियों को देख अपनी कार को छोड़कर भाग गया। हालांकि पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। मगर वह पुलिस की चंगुल में नहीं आया। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी से दो कट्टों में  57 कछुए बरामद हुए। पुलिस ने कार व बरामद कछुए कब्जे में लेकर फरार वाहन चालक विशाल सरकार निवासी पाड़ा गांव शत्तिफ़ फार्म थाना सितारगंज के विरुद्ध वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ तपेश कुमार चंद ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द किया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली