यूपी से अफीम लाकर उत्तराखंड में बेच रहे दो तस्कर पुलिस ने दबोचे 

किच्छा। उत्तराखंड में लगातार अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। नशे तस्करों पर लगाम लगाने की पुलिसिया कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलभट्टा पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ उत्तर प्रदेश के दो तस्कर दबोच लिए। दोनों सिरोलीकलां के व्यक्ति की डिलीवरी देने आए थे। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट के निर्देश पर एसआई पवन जोशी, हेड कांस्टेबल धरमवीर सिह, फिरोज खान, ललित चौधरी, चारू चंद पंत बहेड़ी मार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सतुईया तिराहे के पास दो संदिग्ध पुलिस को देख जब अचानक अपनी चाल तेज कर वहा से जाने लगे तो शक होने पर दोनों को घेर के दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों तस्करों के पास से एक थैले में डेढ़ किलोग्राम अफीम बरामद कर ली। पकड़े गए दोनों तस्करों ने नाम पता पूछने पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम नवल यादव पुत्र हाकिम सिंह यादव निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बिनावर जनपद बदायूं उत्तर प्रदेश व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम शिवम पटेल पुत्र ओमकार निवासी ग्राम बरा विक्रम थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत बताया है। पूछताछ में तस्करों ने बताया बरामद अफीम वह बदायूं से लाकर सिरौलीकला चारबीघा के रहीश नामक व्यक्ति को देने आये थे। पुलिस को दोनों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुए है। जिसके आधार पर वह सिरोलीकलां में काम कर रहे नशा तस्करों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने रहीश को चिन्हित कर उसकी धर पकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में लगातार तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं, जिसको देखते हुए अब पुलिस एक्शन मोड में है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली