दुकान के बाहर मिला टैक्सी चालक का शव

किच्छा । संदिग्ध परिस्थितियों में टैक्सी चालक की मौत हो गई। हल्द्वानी मार्ग स्थित एक दुकान के बाहर चबूतरे पर मिला। जानकारी के अनुसार नगर के हल्द्वानी मार्ग स्थित एक कबाड़ की दुकान के बाहर बने चबूतरे पर करीब 28 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान किच्छा हल्द्वानी मार्ग पर संचालित मैक्स जीप चालक गिरीश चंद्र मिश्रा के रूप में की। मृतक के मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मृतक के ताऊ भुवन चंद्र मिश्रा एवं बच्ची राम मिश्रा ने मृतक की पहचान ग्राम पूर्णा, पोस्ट देवाल, तहसील थराली, जिला चमोली निवासी 28 वर्षीय गिरीश चंद्र मिश्रा पुत्र गणेश मिश्रा के रूप में की। उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय गिरीश चंद मिश्रा टैक्सी चालक के तौर पर काम करता था और विगत मंगलवार को अपने पुश्तैनी ग्राम पूर्णा से किच्छा  वापस लौटा था। परिजनों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है तथा वह शराब पीने का आदी था और संभवत: शराब पीने के कारण ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने कोतवाली पुलिस से मौत की जांच करने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी