गरीबों को उजाड़ने से गुस्साये कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला  पुनर्वास से पहले अतिक्रमण हटाया गया तो जिले में होगा बड़ा जन आंदोलन 

Spread the love
रूद्रपुर। जिले में अतिक्रमण के नाम पर किसानों, व्यापारियों और मजदूरों को उजाड़े जाने के खिलाफ कांगेेसियों ने डीडी चौक पर जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुनर्वास से पहले अतिक्रमण हटाया गया तो जिले में बड़ा जन आंदोलन किया जायेगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेसी यहां डीडी चौक पर एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने अतिक्रमण के नाम पर गरीबों, व्यापारियों और किसानों को उजाड़े जाने का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि गरीबों को बिना पुनर्वास के उजाड़ना हिटलरशाही का परिचायक है। उन्होंने कहा कि तराई में हजारों लोग दशकों से सिचाई विभाग या वन विभाग की भूमि पर काबिज हैं। तमाम लोगों की रोजी रोटी दशकों से इन जमीनों पर चल रही है। इनको मालिकाना हक देने के बजाय सरकार गरीबों के आशियानों पर बुल्डोजर चला रही है। सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। जगह जगह जिस तरह से प्रशासन बेलगाम होकर गरीबों को उजाड़ रहा है यह कारवाई विचलित कर देने वाली है। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों के वोटों से भाजपा सत्ता में आयी है और उन्हीं को आज उजाड़ने का काम कर रही है। जिन्हें भी उजाड़ा जा रहा है उनके घरों में पानी व बिजली के वैध कनेक्शन हैं। उन्हें सरकारी राशन भी दिया जाता है फिर भी उन्हें अतिक्रमणकारी कहकर उजाड़ने पर तुली है। सरकार की कार्रवाई सरासर अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस गरीबों पर हो रहे इस अत्याचार के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा धामी सरकार सत्ता के घमंड में चूर हो गयी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए गरीबों को उजाड़ने पर तुली है। उन्होंने कहा कि गरीबों अतिक्रमण के नाम पर हटाने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। पुनर्वास से पहले गरीबों के आशियानों पर बुल्डोजर की कार्रवाई बंद नहीं की गयी तो सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि सत्यापन के नाम पर भी पुलिस प्रशासन गरीबों का उत्पीड़न करने पर तुला है। कांग्रेस जनता के साथ इस अत्चायार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप