सितारगंज। बिजटी तिगड़ी मार्ग में पुआल के भूसे की ट्राली में आग लग गयी। आग की लपटों में भूसे की ट्राली व टायर जल गये। हरविंदर सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी तिगड़ी के अनुसार सोमवार को वह बिजटी से तिगड़ी मार्ग में ट्राली में पुआल की भूसी लादकर टैक्टर चला रहा था। अचानक ट्राली में आग की लपटें निकलने लगी। उसने ट्रैक्टर रोककर आसपास मौजूद ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर को ट्राली से अलग कर ट्रैक्टर को आग के हवाले होने से बचा लिया। जबकि ट्राली में आग की तेज लपटें निकलने लगी। अग्निशमन वाहन के पहुंचने से पहले ट्राली जल गयी। हरविंदर के अनुसार बिजली का तार टच होने से भूसे में आग लग गयी।




