सर्विस के लिए ले गए वाहन को मैकेनिकों ने किया गायब

Spread the love

रुद्रपुर। भूतबंगला निवासी एक व्यक्ति ने दो  मैकेनिकों पर वाहन को ठीक करने के बहाने गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रंपुरा चौकी क्षेत्र के भूत बंगला निवासी राज पाल ने बताया कि वह छोटा हाथी वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बताया कि पिछले दिनों वाहन में कुछ तकनीकी खराबी हो गई थी। जिसको ठीक कराने के लिए उसने शाकिर अंसारी एवं बबलू निवासी सिरौलीकला पुलभट्टा से संपर्क किया। दोनों उसके घर पहुंचे और वाहन को ठीक करने की बात कह अपने साथ ले गए। जब काफी दिन बीत जाने के बाद भी वाहन नहीं लौटाया तो उसने मैकेनिकों से संपर्क किया। इस पर उन्होंने बताया कि वाहन में कुछ ज्यादा खराबी है और जल्द ही वाहन को ठीक करके वापस दे दिया जाएगा। काफी दिन बाद मैकेनिकों का कोई कॉल नहीं आया तो मौके पर जाकर देखा तो उनकी दुकान बंद पड़ी हुई और उसका वाहन भी मौके पर नहीं मिला। शिकायतकर्ता का आरोप था कि दोनों मैकेनिकों ने मिलीभगत कर वाहन को कहीं बेच दिया है। आरोप था कि 5 फरवरी को दोनों आरोपी बाजार में मिले और वाहन की चर्चा की तो गाली गलौज व मारपीट पर उतारू हो गए। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी से भी की गई। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप