पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने स्व.डॉ. इंदिरा हृदयेश को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड की पूर्व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री स्व- डा- इंदिरा हृदयेश की द्वितीय पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने डा- हृदयेश की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया और प्रदेश हित में किये गये उनके कार्यों को याद किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने डा- इंदिरा हृदयेश को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डा- इंदिरा हृदयेश द्वारा प्रदेश के लिए दिये गये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि स्व इन्दिरा हृदयेश का व्यत्तिफ़त्व हिमालय जैसा विराट था और उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नही किया। उन्होंने कहा कि इन्दिरा ने कभी भी कठिनाइयों एवं मुसीबत के आगे अपना सिर नही झुकाया। उनका संसदीय अनुभव काफी लम्बा रहा है, जब वह सदन में बोलती थी तो चाहे सरकार के मंत्री विधायक हों या विरोधी दल के विधायक हों उनके बत्तफ़ब्य को गौर से सुनते थे। उनकी सोच विकासपरक थी। इसी के चलते वह अविभाजित उत्तर प्रदेश की विधान परिषद सदस्य रही और कई बार उत्तराऽण्ड सरकार में मंत्री रही। उनके द्वारा किये गये कार्यों केेे लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संसदीय व वित्त मंत्री डा- इंदिरा हृदयेश उत्तराखण्ड की आयरन लेडी थी। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया। कांग्रेस सरकार में जिस तरह से उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्रलय संभालते हुए प्रदेश के अंदर ऐतिहासिक विकास कार्य किए और बिना भेदभाव के हर जाति, धर्म के लोगों पिछड़े, अल्पसंख्यकों को मजबूती प्रदान करने के काम किए उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इंदिरा हृदयेश ने हमेशा महिलाओं को शत्तिफ़ प्रदान करते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया। आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा किये गये कार्य हमेशा याद रहेंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप