मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। किच्छा में मारपीट के एक मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी क्राइम को शिकायती पत्र सौंपा।
सोमवार को किच्छा निवासी प्रीति गंगवार पत्नी प्रताप गंगवार परिजनों के साथ शिकायती पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। एसएसपी के नहीं मिलने पर एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के को शिकायती पत्र सौंपा। उनका आरोप था कि 23 माई को प्रेम गंगवार, ओमप्रकाश, पवन गंगवार, उमेश गंगवार, रोहित गंगवार, सुनीता गंगवार, मिथलेश गंगवार और अनीता गंगवार ने उनके घर में घुसकर उसके पति प्रताप गंगवार, नरेश गंगवार, राजेश गंगवार और उसकी सास बुधो देवी, जेठानी चांदनी देवी से मारपीट की। वहीं स्वाति गंगवार को चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस संबंध में थाना किच्छा में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसमें किच्छा पुलिस ने प्रेम गंगवार, पवन, ओमप्रकाश को पकड़कर जेल भेज दिया था, लेकिन अन्य आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने हमलावरों पर धमकाने का भी आरोप लगाया। इस मामले में प्रताप गंगवार ने खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी शिकायत की थी। उस दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी भी मौजूद थे। सीएम के पूछने पर एसएसपी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था और थाना किच्छा के क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा को तत्काल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। वहीं एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी किच्छा पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर विकास शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी