मानसून काल के दृष्टिगत  जिलाधिकारी ने  उपलब्ध कराए आपदा राहत एवं बचाव से सम्बन्धित उपकरण 

रूद्रपुर ।  जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने मानसून काल के दृष्टिगत जनपद की तहसीलों, अग्निशमन तथा 31 वी पीएसी वाहिनी रूद्रपुर को आपदा राहत एवं बचाव से सम्बन्धित उपकरण उपलब्ध कराए हैं। जिलाधिकारी ने उपकरण रखे वाहनों को शनिवार को जिला कार्यालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर सम्बन्धित तहसीलों के लिए रवाना किया।

 जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बारिस के कारण कई नदियां उफान पर आ जाती हैं और आबादी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि जनपद में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने राहत-बचाव एवं खोजबीन कार्य को आसानी से किया जा सके इसके लिए सभी तहसीलों तथा अग्निशमन व 31वी वाहिनी पीएसी को उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की चुनौती का आसानी से सामना किया जा सके और आपदा के प्रभाव को कम से कम किया जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी के सामने विभिन्न उपकरणों को चलाकर देखा गया व जांच भी की गई। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों-जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रूद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा को चार-चार सर्च लाइट, लाइफ ब्वाय, लाइफ जैकेट, दो-दो स्ट्रेचर, मल्टीपर्पज रोप, फ्लोटिंग रोप फोर रिवर, स्पाइन बोर्ड स्ट्रेचर, वॉकी-टॉकी, एक-एक वुड कटर, पांच-पांच हेलमेट विथ हेड टॉर्च वितरित किये गये। तहसील काशीपुर, खटीमा व गदरपुर को एक-एक इर्मेन्सी रेस्क्यू लाइट भी दी गई। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को चार सर्च लाइट, पांच लाइफ जैकेट, दो वूड कटर, चार बीए सेट, तीन पोर्टएबल फ्लोटिंग पम्प दिये गये। उन्होंने बताया कि 31 वी वाहिनी पीएसी को चार सर्च लाइट, दस हेलमेट विथ टॉच, पांच स्पाइन बोर्ड स्ट्रेचर, 20 लाइफ जैकेट, पांच लाइफ ब्वाय दिये गये जबकि आपदा प्रबंधन में कार्यालय में 13 सर्च लाइट, चार-चार स्ट्रेचर, मल्टीपर्पज रोप, फ्लोटिंग रोप फोर रिवर, एक इमर्जेन्सी लाइट, दस हेलमेट विथ टॉर्च, दो स्पाइन बोर्ड स्ट्रेचर, तैंतीस लाइफ जैकेट, आठ लाईफ ब्वाय, पांच वूड कटर, एक-एक अस्का लाईट, पोर्टेबल फ्लोटिंग पम्प व बीए सेट तथा चा वॉकी-टॉकी दिये गये हैं।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी