महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में  मौत

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में  मौत भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगा  पुलिस को तहरीर सौंपी

रुद्रपुर। शहर की प्रीत विहार कालोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर सूचना पर मृतका का भाई भी पहुंच गया। भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।

पुलिस के मुताबिक प्रीत विहार कालोनी निवासी 35 वर्षीय मीना पत्नी प्रेम शंकर की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। उसे उपचार को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक महिला के गले में निशान भी है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतका के भाई बाबू निवासी डिबडिबा बिलासपुर ने तहरीर सौंपी है। तहरीर में ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो आरोपियों पर कार्रवाई होगी। मृतका के दो पुत्र हैं और एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो चुकी है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी