पॉलिटेक्निक रोड के जीर्णोद्धार को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तथा ईओ  को  घेरा

खटीमा । भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय पीड़ित वार्डवासियों ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 भूड़ महोलिया में सितारगंज मुख्य मार्ग से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मार्ग के जिर्णोद्धार की मांग को लेकर खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष सोनी राणा तथा ईओ का घेराव किया। आपको बता दें बहुत लंबे समय से पॉलिटेक्निक मार्ग के निर्माण को लेकर स्थानीय प्रतिनिधियों तथा वार्डवासियों द्वारा मांग की जाती रही है जिसके जीर्णोद्धार को लेकर आज वार्ड वासियों ने नगर पालिका प्रशासन का घेराव किया। जहां नगर पालिका अध्यक्ष सोनी राणा तथा ईओ दीपक शुक्ला ने अपर सहायक अभियंता सुभाष कुमार को तत्काल मार्ग का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा नेता किशोर जोशी, महेश राणा, प्रकाश शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, ईश्वरी दत्त जोशी तथा राजेंद्र सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी