वन कर्मियों पर हमला कर ट्रैक्टर ट्राली लूट ले गए तस्कर

Spread the love
रामनगर। रामनगर में जहां एक और अवैध खनन को लेकर लगातार वन विभाग और वन निगम चर्चाओं में रहता है तो वही खनन माफियाओं द्वारा वन कर्मचारियों के साथ मारपीट भी आम बात हो गई है। अब खनन माफियाओं के साथ ही लकड़ी तस्कर भी वन कर्मियों के लिए सिरदर्द बन गए हैं तथा लकड़ी तस्कर भी खुलेआम जहां एक और जंगलों से पेड़ काट कर ले जा रहे हैं तो वही इन्हें रोकने पर तस्कर कर्मचारियों को अपना निशाना भी बना रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला तराई पश्चिमी वन प्रभाग की ज्वाला वन बीट क्षेत्र का सामने आया है जहां लकड़ी तस्करों ने वन निगम कर्मचारियों के अलावा निगम ठेकेदार के साथ एवं तराई पश्चिमी वन विभाग के वीट वाचर के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं लकड़ी तस्कर लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली जबरन लूट कर ले गए। जिसके बाद निगम एवं वन विभाग में हड़कम्प मचा है। हालांकि वन विभाग कर्मचारियों पर हमला करने आए एक लकड़ी तस्कर की बंदूक वन कर्मियों ने छीन कर पुलिस के हवाले कर दी। घटना के संबंध में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि लकड़ी तस्करों द्वारा इस क्षेत्र में शनिवार को भी इसी प्रकार की घटना की गई और जब वन निगम कर्मचारी लौट में कटी लकड़ी को लेने वाहनों से जा रहे थे तो तस्करों द्वारा रास्ते में कीलें लगा दी गई थी जिससे कई वाहनों में पंचर हो गया तथा रविवार की रात फिर से लकड़ी तस्करों ने वन निगम वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला बोल दिया जिसमें विभाग का एक कर्मचारी चोटिल हुआ है जिस की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया पूर्व में भी विभाग द्वारा पुलिस को दो अलग-अलग तहरीर सौंपी गई थी डीएफओ ने बताया कि वन विभाग द्वारा तो इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है लेकिन निगम द्वारा अभी तक आरोपियों के खिलाफ ना तो कोई तहरीर दी गई है और ना ही कोई कार्रवाई की गई है जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में निगम के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराने के साथ ही मामले की जांच कराई जाएगी कथा जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप