बंदरों को जहर देकर मारने वाले नौ आरोपी गिरफ्तार 

Spread the love

काशीपुर। जैतपुर घोसी में आम के बाग में मृत मिले बंदरों के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि बीते रोज जैतपुर घोसी में हुंडई शो रूम के सामने आम के बाग में बंदरों के शव मिले थे। इन बंदरों को बाग की देखरेख करने वालों ने जहर देकर मार डाला था। बंदरों के शव मिलने पर आसपास के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी और नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। सूचना पर आशुतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तो घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित थी । वन्य जीवों (बंदरों) को बाग में काम करने वाले लोगों द्वारा जहर देकर मार देने से आसपास के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित पायी गयी। आम के बाग में जाकर तलाश करने पर बाग के पूर्वी कोने में आम के पेड़ों व झाड़ियों के नीचे से 07 वन्य जीवों (बंदरों) के शव बरामद हुए । वन्य जीवों (बंदरों) के मृत शवों को कब्जे पुलिस में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम हेतु राजकीय पशु चिकित्सालय काशीपुर भिजवाकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बंदरों को जहर दिये जाने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने जान मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी दुमका थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0) ,इमामुद्दीन पुत्र सफी अहमद निवासी चचैट थाना शीशगढ़ जिला बरेली (उ0प्र0) , छोटे खाँ पुत्र ताहिर खाँ निवासी दुन्का थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0), इमरान पुत्र इकरार निवासी दुन्का थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0) ,अफजाल पुत्र नवी हसन निवासी दुत्का थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0),अनवार पुत्र हमीद निवासी दुत्का थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0),इकरार शाह पुत्र अबरार शाह निवासी दुन्का थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0), नदीम पुत्र वकील अहमद निवासी दुन्का थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0) ,मुबारिक पुत्र जमील अहमद निवासी दुत्का थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि बाग में फलों को नुकसान पहुँचाए जाने से परेशान किये जाने के कारण बंदरों को जहर देकर मार डाला। इस घटना पर आस-पास के लोगों में समुदाय विशेष के प्रति काफी आक्रोश व गुस्सा व्याप्त हो गया। जिससे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज