बाग में फंदे पर लटका मिला ठेकेदार का शव

बाजपुर। आम के बाग में ठेकेदार ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मरियमपुर नंबर 1 निवासी विकास (28) पुत्र चतर सिंह ने बुधवार को सेंट मेरी अस्पताल के पास स्थित आम के बाग में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर एसआई देवेंद्र मनराल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। वहीं परिजनों ने पुलिस को बताया कि विकास ने हाल ही में इस बाग को ठेके पर लिया था. लेकिन उसको नुकसान हुआ था। इससे वह अवसाद में चल रहा था। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद