वनकर्मियों पर हमला कर लकड़ी चोरों ने  साथी को छुड़ाया

किच्छा। वन कर्मियों ने जंगल से लकड़ी काटकर ले जा रहे एक बाइक सवार आरोपी को पकड़ लिया। इससे गुस्साए उसके साथियों ने वन चौकी पर लाठी-डंडों से हमला कर एक वनकर्मी को घायल कर दिया। आरोपी अपने साथी को जबरन छुड़ा ले गए। घायल वनकर्मी की तहरीर पर पुलभट्टा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शक्तिफार्म रोड स्थित ढोलावन चौकी बाराकोली रेंज सितारगंज में वनरक्षक मलकीत सिंह और मुजाहिद हुसैन, दैनिक श्रमिक नितिन कुमार की तैनाती है। सोमवार दोपहर दो बजे वन कर्मी घेरा फार्म शहदौरा बीट में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो बाइक सवारों को जंगल से लकड़ी के गट्ठर लाते देखा। वनकर्मियों ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक संख्या यूपी 25 क्यू 1350 का सवार लकड़ी का गट्ठर समेत बाइक छोड़कर भाग गया। जबकि बाइक संख्या यूके 05-5950 के सवार को वनकर्मियों ने लकड़ी के गट्ठर समेत पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम गुड्डू खान पुत्र अबरार खान निवासी ग्राम अलीनगर थाना पुलभट्टा बताया। जबकि भागे आरोपी का नाम नन्हे खान पुत्र चांद खान निवासी ग्राम अलीनगर थाना पुलभट्टा बताया। नन्हे खान अपने साथी के पकड़े जाने पर बौखला गया और उसे छुड़ाने के लिए लाठी-डंडे लेकर अपने भाई लालखान और भतीजे सोहेल खान के साथ ढोला वन चौकी में घुस गया। वन कर्मियों के विरोध करने पर सोहेल ने वनरक्षक मलकीत के बायें हाथ, पेट और पीठ पर डंडों से वार कर दिए। इसमें मलकीत पुत्र कृपाल सिंह निवासी पिपलिया शक्तिफार्म घायल हो गया। इस दौरान वन रक्षक मुजाहिद ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया। इससे बौखलाए आरोपी लालखान ने डंडा मारकर मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही अन्य वनकर्मी चौकी पहुंच गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथी गुड्डू को छुड़ा ले गए। हालांकि गुड्डू की लकड़ी लदी बाइक वन विभाग के कब्जे में है। मलकीत ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी