वैदिक मंत्रोच्चार के बीच  शनि देव व मां शेरावाली की प्रतिमा की हुई स्थापना

रुद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र स्थित मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ मां शेरों वाली तथा श्री शनि देव महाराज की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापना की गई।  इससे पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी भारत भूषण  चुघ व भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राज कोली के मौजूदगी में भव्य कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों  महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर प्रतिभाग किया। शोभा यात्रा चौरासी घंटा मंदिर से होते हुए कटोरी मंदिर, हनुमान मंदिर से विभिन्न गलियों में होते हुए वापस उसी मंदिर में पहुंची। उसके पश्चात मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम हुआ। मंदिर में मां शेरावाली और शनि देव महाराज की प्रतिमाएं पंडित नरेश चंद्र शर्मा एवं राम भगत द्वारा विधि विधान के साथ स्थापित की गई।इस दौरान ओम प्रकाश कोली, सुरेश कोली, रोहित कोली, सूरज कोली, आकाश कोली, विवेक कोली, दर्शन कोली, विक्की कोली, सूरज रोगा, सुनील कोली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी