पुलिस ने किया नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Spread the love

पुलिस ने किया नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़

दो महिला सहित 6 गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
खुलासा करने वाली टीम को 25,00 रुपए के इनाम की घोषणा
रुद्रपुर। पुलिस ने गदरपुर के गूलरभोज में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा वर्तमान में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत जनपद उधम सिंह नगर की एसओजी टीम को नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त क्रम में एसपी काशीपुर अभय सिंह तथा एसपी रुद्रपुर मनोज कत्याल के निर्देशन में प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में गूलरभोज, थाना गदरपुर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर चन्दायन पुलिया के पास गूलरभोज की तरफ से आ रहे टेम्पो ट्रेवल्स यूके 18 टीए-1433 को रोककर चेक किया तो उसमें 88 पेटी देशी शराब गुलाब मार्का के 4,224 पव्वे भरे हुए थे।
उक्त बरामद अवैध शराब के साथ ड्राइवर सुखदेव सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी गांव कुआं खेड़ा, थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर, उ.प्र. को मौके पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मेरे टैंपू में जो देसी शराब की पेटियां हैं, इन अवैध देशी शराब को हम लोग रोशनपुर स्थित मकान में बनाई फैक्ट्री में तैयार करते है एवं शराब बनाने के केमिकल का स्टॉक कुण्डेश्वरी, काशीपुर स्थित गोदाम में है, जिसे मैं चलकर बरामद करा सकता हूँ। सुखदेव की निशानदेही पर पुलिस ने रोशनपुर स्थित मकान से अवैध शराब का कारोबार करते हुए अभियुक्तगण राज कौर पत्नी संदीप सिंह पुत्री जीत सिंह निवासी फायर सर्विस के पास, काशीपुर, नीलम पत्नी मंजीत सिंह निवासी रामपुर, सन्दीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी मुण्डिया कला, बाजपुर, राजेन्द्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी मुण्डिया कला, बाजपुर, मंजीत सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी मुण्डिया कला, बाजपुर को पव्वों में पाईप के माध्यम से शराब भरते हुए व पैकिंग मशीन से पव्वों का ढक्कन सील करते हुए मौके पर खाली पव्वो के ढक्कन बाजपुर गुलाब लिखी चिटें, उत्तराखण्ड शासन उत्तराखण्ड आबकारी लिखी चिटें व 21 कंगियां, 11 गोंद गम, 03 टेब, 18 पेटी बाजपुर गुलाब लिखी देशी शराब, 40 लीटर के 12 ड्रम तैयार शराब, 2 ड्रम खाली 5 लीटर का एक गैलन खुशबूनुमा, 1 प्लास्टिक की बोतल ओरेंज फ्लेवर लिखा हुआ, 01 नम्बर मार्किंग स्टेम्प, 02 स्टेम्प पैड, 03 बोतल के ढक्कन के बण्डलों व होण्डा सिटी कार यूपी 16जे-8968 में भरी 6 पेटी शराब व एक कमरे के अन्दर 66 कट्टे खाली पव्वे, 02 कट्टे नये ढक्कन के साथ तथा कुण्डेश्वरी, काशीपुर स्थित गोदाम से 8 ड्रम शराब बनाने के कैमिकल (प्रत्येक ड्रम में लगभग 40 लीटर) के साथ कुल 6 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ करने पर अभियुक्त गणों ने बताया कि हम लोग यह काम सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र अज्ञात हाल निवासी बेरिया दौलत, केलाखेड़ा, उधम सिंह नगर के लिए करते हैं तथा रोशनपुर स्थित अवैध देशी शराब बनाने की फैक्ट्री में शराब तैयार कर बेचने के लिए कुमाऊं में पहाड़ी क्षेत्रों में ले जाते हैं जहां पर यह शराब आसानी से बिक जाती है। उपरोक्त जुर्म के आधार पर अभियुक्त गणों उपरोक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर में धारा 60/60 (2)/12 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करने वाली टीम की सराहना करते हुए 25,00 रुपए के इनाम की घोषणा की है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर विकास शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    हादसा या लापरवाही: सीज वाहनों के ढेर में धधक उठी आग 100 से अधिक बाइक जलकर हुई स्वाहा -आग पर पाया काबू, विभाग में मचा हड़कंप

    हादसा या लापरवाही: सीज वाहनों के ढेर में धधक उठी आग 100 से अधिक बाइक जलकर हुई स्वाहा  -आग पर पाया काबू, विभाग में मचा हड़कंप