खटीमा। अमरनाथ यात्रा को निकले पदयात्री सुनील यादव के खटीमा पहुंचने पर जनता द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया।
देश में शांति एवं खुशहाली, हिंदुस्तान विश्व गुरु बने, सनातन धर्म का हर जगह बोलबाला हो, समाज में जातिवाद क्षेत्रवाद समाप्त हो आदि लक्ष्यों को लेकर ग्राम जय विजय, थाना मुन्देरवा, जिला बस्ती, उत्तर प्रदेश से 23 वर्षीय सुनील यादव के अयोध्या नगरी से केदारनाथ धाम होते हुए अमरनाथ यात्रा पूरी करने के लक्ष्य को लेकर पैदल यात्रा कर खटीमा पहुंचने पर समाजसेवी संगठनों द्वारा स्थानीय शिव मंदिर में भव्य स्वागत सम्मान किया गया। बातचीत के दौरान पैदल यात्री सुनील यादव ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व वह अपने जन्म स्थान जिला बस्ती से होते हुए अयोध्या नगरी से उन्होंने अपनी यात्रा प्रारंभ की। उनका लक्ष्य पैदल यात्रा करते हुए केदारनाथ धाम एवं अमरनाथ जी की यात्रा पूरा करना है। वहीं उन्होंने कहा कि रास्ते में मिलने वाले लोगों से वह देश, धर्म एवं संस्कृति की रक्षा करने तथा हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनाने हेतु जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से वो यात्रा पर निकले हैं बिना किसी सहयोग के वो अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। इस दौरान लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं स्वागत करने वालों में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष मनोज वाधवा, वरिष्ठ समाजसेवी दयाशंकर प्रजापति, पंडित विपिन जोशी, जितेंद्र विश्वकर्मा, सूरज सिंह धामी, अभिषेक गुप्ता, दीपांकर गौतम, अभी गुप्ता, अजीत श्रीवास्तव , आदि लोग शामिल रहे।




