दो दिन से लापता श्रमिक का नाले से बरामद किया शव

Spread the love

रूद्रपुर । दो दिन पूर्व घर से साइकिल पर सवार होकर घास लेने के लिए निकले लापता सिडकुल श्रमिक का शव पुलिस ने ड्रोन की मदद से आज पंतनगर क्षेत्र में चौधरी फार्म के पास एक नाले से बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर आ पहुंचे। जानकारी के अनुसार ग्राम गंगापुर निवासी 38 वर्षीय मुन्ना चौधरी पुत्र भंगन चौधरी सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था तथा प्रतिदिन प्रातः घास लेने लिए जाता था। बताया जाता है कि रोजाना की तरह गत एक जुलाई को वह साइकिल पर सवार होकर घर से घास लेने रवाना हुआ था। लेकिन तब से वह घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दे दी थी। जिसके पश्चात से पुलिस व परिजन निरंतर उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे। पुलिस द्वारा ड्रोन की भी मदद ली गई। आज पुलिस ने लापता मुन्ना चौधरी का शव पंतनगर के समीप चौधरी फार्म में एक नाले में से बरामद कर लिया। उसकी साईकिल भी पास में ही पड़ी हुई थी। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ अनुषा बड़ोला के साथ ही थानाध्यक्ष पंतनगर व थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैम्प इंस्पेक्टर सुदर्शन शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  : कोतवाली किच्छा के रहने वाले एक किसान ने तराई भाबर में किसानों को ठगने वाला सिंडिकेट सक्रिय होने की आशंका जताते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद