धरा को हरा बनाने के लिए प्रदेश में 25 हजार वृक्षारोपण करेगी जीएनआरएफ

जसपुर। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित की। धरा को हरा बनाने का संकल्प लेकर तय किया कि जीएनआरएफ के सदस्य प्रदेश में 25 हजार पौधरोपण करेंगे। एक जुलाई से हल्द्वानी के थाना काठगोदाम एवं हजरत शेर अली शाह मजार में अभियान की शुरूआत हो चुकी है। सरकारी तथा गैर सरकारी स्तर से फल एवं छायादार वृक्षों के पौध एकत्रित किए जाएंगे। मस्जिद फैजान-ए-रमजान में आयोजित बैठक में प्रदेश के पौधरोपण अभियान के प्रमुख सद्दाम अत्तारी ने बताया कि दावते इस्लामी की शाखा जीएनआरएफ देश भर में लाखों पौधे लगा चुकी है। अभियान का मकसद खास तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूक करना है। प्रदेश के मदरसों, खानकाहों तथा मजारों पर पौधारोपण किया जाना अभियान की प्रमुखता में शामिल है। पौधा रोप के बाद पौधों की देखभाल को टीम गठित की गई। वहां हाजी साजिद अत्तारी, अमजद अत्तारी, नसीम अत्तारी, अनवार मदनी, मो.इरफान आदि मौजूद रहें।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी