पत्रकारों से रूबरू होकर बोले डीएम; मूलभूत जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता  

Spread the love

रूद्रपुर । जनपद में आम जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के साथ शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। यह बात जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते कही। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2010 बैज के अधिकारी हैं। राज्य गठन से पूर्व वह धारचुला, डीडीहाट व पिथौरागढ़ में प्रशासनिक पदों पर दायित्व निभा चुके हैं।इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भी रह चुके हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य में पदभार ग्रहण किया।जनपद में जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद सर्वप्रथम सितारगंज व खटीमा के दैवीय आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वह जिले में चलाई जा रही विभिन्न विकास व कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं वर्ष 2024 तक पूर्ण की जानी हैं इसके लिए विभागीय अधिकारियों से विचार विमर्श भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की नई नजूल नीति का अवलोकन करने के पश्चात ही आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। डीएम ने कहा कि नगर की कल्याणी नदी से अतिक्रमण हटाने के लिए भी अधीनस्थ अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद कार्य योजना तैयार की जायेगी। क्योंकि मानसून आ गया है इसलिए इस कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े सभी कार्य कानून व नियमों के अन्तर्गत ही किये जायेंगें। जनपद में सड़क, पेयजल, आवास, बकाया गन्ना भुगतान, विकास आदि समस्याओं का समाधान करने के लिए सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगें। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण न हो इसके लिए हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। वार्ता के दौरान एसएसपी मंजूनाथ टीसी भी उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप