धोखे से बुलाकर चाकू की नोक पर बाइक और एटीएम कार्ड लूटा

रूद्रपुर । धोखे से बुलाकर दो लोगों ने एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर उसकी मोटर साईकिल तथा एटीएम कार्ड लूट लिया। बाद में कार्ड के द्वारा हजारों की नगदी भी निकाल ली गई । घटना की रपट दर्ज करा दी गई है। दर्ज रपट में राकेश बाबू पुत्र प्रेम राज निवासी आजाद नगर वार्ड 4 थाना ट्रांजिट कैम्प ने कहा है कि 27 जून को वह बाजपुर से रात्रि अपने घर वापस आ रहा था तभी अमरदीप ने कॉल कर उसेे अटरिया के पुल पर बुलाया और बोला उसे एलआईसी की चार किस्त जमा करनी है तथा उसके दोस्त को नई एलआईसी करानी हैं। राकेश का कहना है अमरदीप मोटरसाइकिल पर बैठकर उसे न्यू ईएसआई हॉस्पिटल लेकर गया। उसने दोस्त की न्यू एलआईसी कराने के लिए कल के लिए टाल दिया। जब वह वहां से वापस अपने घर को आने लगा तो अमरदीप ने उसकी गाड़ी की चाबी निकाली और उसके दोस्त ने मोबाइल छीना। आरोप है अमरदीप के दोस्त ने कांच की बोतल उसके सिर पर मारी और अमरदीप ने चाकू गाल पर मारा और जान से मारने की धमकी दी। राकेश का कहना है दोनों उसे कमरों के पीछे खींचकर ले गए और एटीएम का पासवर्ड और मोबाइल का गूगल पासवर्ड पूछा नहीं बताने पर उसे लात घूसों से मारा और मुझे गोली से जान से मारने की धमकी दी । जिस कारण उसे एटीएम का पासवर्ड और मोबाइल का गूगल पासवर्ड बताना पड़ा। उसने हॉस्पिटल के गेट को कूद कर अपनी जान बचाई । दोनों लोग उसका एटीएम मोबाइल, मोटर साईकिल संख्या यूके 06 एजी 2145 एवं हेलमेट लेकर भाग गए। राकेश का आरोप है बाद में उसके अकाउंट से 13500 रुपये यूपीआई के माध्यम से निकाल लिए गए हैं । पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी