मेडिकल  स्टोर से वापस आ रहे व्यक्ति से तीन लोगों ने चाकू की नोक पर मोबाइल छीना 

Spread the love

मेडिकल  स्टोर से वापस आ रहे व्यक्ति से तीन लोगों ने चाकू की नोक पर मोबाइल छीना  घेराबंदी कर एक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया
रुद्रपुर। बीती रात मेडिकल स्टोर से वापस आ रहे व्यक्ति से तीन लोगों ने चाकू की नोक पर मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद तीनों भाग खड़े हुए। पीड़ित के शोर शराबा सुन कर लोग एकत्रित हो गए और घेराबंदी कर एक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी है। खेड़ा कालोनी निवासी
राजाराम ने रम्पुरा  पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित के मुताबिक रविवार की रात करीब 9 बजे वह पत्नी के साथ सांई मंदिर के पास मेडिकल स्टोर से वापस आ रहा। तभी तीन लोग मिले और उससे मोबाइल छीन लिया और भाग गए। एक खेड़ा बस्ती की तरह भागा।
उसने पीछे से उसके शोर शराबा मचाने पर कालोनी के लोग एकत्रित हो गए। लोगों की मदद से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। बताया कि उसके हाथ में चाकू भी था। लोगों को धमका रहा था। इसकी सूचना डायल 112 के अलावा रम्पुरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया।  एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर सिडकुल स्थित डाबर इंडिया लिमिटेड में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक के तत्वावधान में आयोजित…

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है