परीक्षा केन्द्र का  डीएम ने किया  औचक निरीक्षण

रुद्रपुर। जनपद में हो रही स्नातक स्तरीय परीक्षा का जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने केंद्र पर पहुंच निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों और परीक्षा केन्द्र प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम काशीपुर बाई पास रोड आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। बता दें कि उत्तराखंड में रविवार को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा हो रही है। परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी  स्वयं कमान संभाल रखी है। उन्होंने विभिन्न सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं, एग्जाम सेंटर का भी जायजा लिया । भर्ती में प्रतिभाग ले रहे अभ्यर्थियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी। उन्होंने बताया कि  प्राथमिकता–भर्ती परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न हो। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। परीक्षा केन्द्र पर  पुलिस प्रशासन के साथ ही साइबर सेल, खुफिया विभाग,एसओजी को विशेष रूप तैनात किया गया। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं ।  डीएम के साथ एडीएम जय भारत सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  परीक्षा केन्द्र पर किसी भी तरह गड़बड़ी न हो, इसके लिए एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने भी परीक्षा केन्द्र की सुरक्षा व्यवस्था को देखा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद