मणिपुर: आर्मी कैंप के पास लैंडस्लाइड, 7 शव बरामद, करीब 50 लोग लापता

Spread the love

मणिपुर में कई दिनों से बारिश हो रही, जिस वजह से लगातार पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार की रात मणिपुर के नोनी जिले के तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुए लैंडस्लाइड की चपेट में 107 टेरिटोरियल आर्मी का कैंप आ गया है।

मणिपुर में लगातार भारी बारिश की वजह से बुधवार रात मणिपुर के नोनी जिले में जिरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन के पास भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के कई जवान इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दर्जनों जवान मिट्टी में दब गए। खबरों के मुताबिक, अब तक 7 जवानों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि 13 जवानों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, 50 के करीब जवान अभी भी दबे हुए हैं।

अधिकारियों के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कई लोग अभी भी लापता हैं और तलाशी अभियान जारी है। कुछ नागरिकों के भी मलबे में दबे होने की आशंका है। घायलों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है। गुरुवार सुबह सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस की ओर से बड़े पैमान पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें साइट पर उपलब्ध इंजीनियरिंग उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है।

एक अधिकारी का कहना है कि खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू मिशन में बाधाएं आ रही हैं, काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लापता लोगों को बचाने के लिए ठोस प्रयास किया जा रहा है। सेना के हेलिकॉप्टर भी मौके पर पहुंच चुके हैं। भूस्खलन के वजह से इजाई नदी का प्रवाह प्रभावित हुआ है। यह नदी तामेंगलोंग और नोनी जिलों से होकर बहती है। जिला प्रशासन आस-पास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने और जल्द से जल्द जगह खाली करने की एडवाइजरी जारी की है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    तराई में बढ़ी तपिश, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर : तराई में पिछले तीन दिन तापमान कम होने के कारण एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    हादसा या लापरवाही: सीज वाहनों के ढेर में धधक उठी आग 100 से अधिक बाइक जलकर हुई स्वाहा -आग पर पाया काबू, विभाग में मचा हड़कंप

    हादसा या लापरवाही: सीज वाहनों के ढेर में धधक उठी आग 100 से अधिक बाइक जलकर हुई स्वाहा  -आग पर पाया काबू, विभाग में मचा हड़कंप