तहसील प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने होटल को किया सीज

जसपुर। जिला प्रशासन से शिकायत के बाद सूत मिल के निकट बेस्ट होटल पर प्रशासन ने छापे मार  कार्रवाई की। इस दौरान होटल में अनियमितताएं मिलने पर होटल सील कर दिया गया। होटल मालिक होटल छोड़कर फरार हो गया ।
शनिवार को जिला प्रशासन के आदेश पर तहसीलदार शुभांगिनी ,फूड इंस्पेक्टर पवन कुमार एवं आबकारी उपनिरीक्षक मोहम्मद आसीस सिद्दीकी दल बल के साथ होटल पर पहुंचे और होटल पर अनियमितताएं मिलने पर होटल को सील कर दिया गया। होटल में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी एवं डॉमेस्टिक सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था सूत्रों ने बताया कि होटल स्वामी ने होटल की आड़ में होटल को बार बना रखा था। शाम ढलते ही ढाबे के अंदर के कमरों में खाने के साथ-साथ शराब परोसी जाती है मोहल्ले की महिलाओं एवं पुरुषों ने बताया कि होटल में शराब पीने के साथ-साथ लोग खुले में शौच वोमीटिंग एवं गाली गलौज और महिलाओं से छेड़छाड़ करते थे। जिससे मोहल्ले के लोग परेशान थे। वहीं कोतवाली पुलिस ने भी ढाबे स्वामी के खिलाफ कई बार पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की थी। लेकिन ढाबा स्वामी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जिला प्रशासन द्वारा होटल को सील करने से मोहल्ले के मोहित कमलेश देवी संतोष देवी सुभाष काजल लक्ष्मी मिथिलेश अंजली डिंपल आदि ने राहत की सांस ली है। होटल सील होने से होटल स्वामी और ढाबे स्वामियों में हड़कंप मच गया। होटल सील करने के दौरान तहसीलदार शुभांगिनी ,फूड इंस्पेक्टर पवन कुमार, आबकारी उपनिरीक्षक आसीस सिद्दीकी, लेखपाल धीरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी