वाहन चोरों ने बैंक कर्मी समेत तीन बाइक की चोरी पुलिस ने तीनों घटनाओं की रपट दर्ज की 

Spread the love
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से अज्ञात वाहन चोरों ने दो मोटरसाइकिल चोरी कर लीं। वहीं विशाल मेगा मार्ट के सामने से भी बाईक चोरी कर ली गई। तीनों घटनाओं की रपट दर्ज करा दी गई है। आवास विकास स्थित एक बैंक के कर्मी की बैंक के आगे खड़ी मोटर साईकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। गोल्ज्यू विहार कालोनी, किच्छा निवासी अनिल कुमार पुत्र बुद्धसेन ने कहा है कि वह आवास विकास क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक शाखा में कार्यरत है। उसने अपनी मोटर साईकिल संख्या यूपी 25 बीवाई 3604 को गत 12 जुलाई को बैंक के आगे लॉक लगाकर खड़ी की थी। सायंकाल जब वह बैंक का काम समाप्त कर बाहर आया तो उसकी मोटर साईकिल वहां पर मौजूद नहीं थीं । काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल का कहीं कोई पता नहीं चला। वहीं कमलेश पुत्र रामहर्ष हाल निवासी वार्ड 2 ट्रांजिट कैम्प मूल निवासी शमशाबाद थाना रानीपुर जिला मऊ उप्र ने कहा है कि 10 जुलाई को रात्रि दस बजे वह सामान लेने के लिये अटरिया ढाल स्थित होटल पर अपनी मोटर साइकिल संख्या यूके 06 बीसी 4914 से गया था। उसने अपनी मोटर साईकिल होटल के सामने लॉक लगाकर पार्क कर दी थी। कुछ देर बाद जब वह होटल से बाहर आया तो उसकी मोटर साईकिल वहां नहीं थी। वहीं 15 जून को विशाल मेगा मार्ट के सामने से सतवीर सिंह पुत्र सुखवंत सिंह निवासी जयनगर नंबर 4 दिनेशपुर की मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 क्यू 0660 जो उसके जीजा साहब सिंह के नाम दर्ज है चोरी कर ली गई। पुलिस ने तीनों घटनाओं की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी