विवाहिता की मौत के मामले में ससुरालियों पर केस

Spread the love
रूद्रपुर । गत 29 जून को मोहल्ला रेशमबाड़ी में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में उसके भाई ने मृतका बहन के ससुरालियों पर मौत का जिम्मेवार बताते हुए रपट दर्जे कराई है।

विजय पाल पुत्र स्व. रतन लाल निवासी ट्रांजिट कैम्प शिव नगर वार्ड 7 ने  दर्ज रपट में कहा है कि 12 वर्ष पूर्व उसने अपनी बहन आरती की शादी रेशमवाड़ी वार्ड न-12 रुद्रपुर में अजयपाल शर्मा से की थी। तब से ही उसका पति व ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर बहुत अत्याचार करते थे। बहन की सास फूला देवी, ससुर तिलक राम,नन्द ममता, नन्दोई महेश, देवर ओमवीर बहन के पति को उकसाकरे बेल्टों व डंडे से पिटवाते थे व आधी रात में बहन को बुरी तरह मारपीट कर घर से धक्का देकर बहार निकाल दिया करते थे। परिवार द्वारा समझाने पर भी उक्त लोगों ने बहन के ऊपर अत्याचार करना नहीं छोड़ा। आरोप है कुछ समय पहले अजय पाल ने एक प्लाट किश्तों पर लिया था जिसकी भरपाई करने के लिए वो आरती से बार बार पैसे मायके से पैसे लाने का दवाब बनाते थे। पैसे नहीं लाकर देने पर वो लोग उसकी बहन के साथ बहुत बुरा व्यवहार करते थे। ससुराल वालो व पति के अत्याचार से तंग आकर बहन आरती ने 29-06- 2023 को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 30-06-2023 को पुलिस मोके पर पहुंची तो बहन के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला एवं मृतका के दोनों हाथो पर लिखा पाया गया की देव मुझे माफ कर देना। जबकि उसकी बहन कम पढ़ी लिखी थी। और दोनों हाथो से नहीं लिख सकती थी। विजयपाल का कहना है उसे संदेह है कि जो सुसाइड नोट पाया गया है वो झूठा है और जो हाथो पर लिखा पाया है वो उसके ससुराल वालो की सोची समझी साजिश के तहत लिखा गया है। जब बहन आरती ने खुदकुशी की तो उसकी सूचना न मायके वालो को और न ही पुलिस को दी गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी