ट्रांजिट कैम्प की टूटी सड़क पर कांग्रेसियों ने लगाई धान की पौध

Spread the love

ट्रांजिट कैम्प की टूटी सड़क पर कांग्रेसियों ने लगाई धान की पौध

नारेबाजी की साथ भूख हड़ताल और बाजार बंद करने की दी चेतावनी
रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प की खस्ताहाल सड़कों का निर्माण नहीं के विरोध में कांग्रेसियों ने महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और नगर महामंत्री अर्जुन विश्वास की अगुवाई में सड़क पर धान रोपकर विरोध प्रकट किया। इस दौरान कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों ने मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाये।
बारिश के चलते ट्रांजिट कैम्प की सड़कों की हालत इन दिनों और भी दयनीय हो चुकी है। इसके विरोध में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और महामंत्री अर्जुन विश्वास की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मेन बाजार वाली खस्ताहाल सड़क पर एकत्र हुए और नारेबाजी के बीच सड़क पर धान लगाकर विरोध प्रकट किया। कांग्रेसियों ने मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाए गये। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि ट्रांजिट कैंप की जनता को भाजपा सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती आयी है। सिर्फ चुनाव के समय ही भाजपा को ट्रांजिट कैम्प की याद आती है। हजारों की आवादी वाले इस क्षेत्र में आज सड़कों की हालत बदतर है। जरा सी बारिश में यहां के लोगों को नारकीय जीवन व्यतीत करना पड़ता है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मेयर ने ट्रांजिट कैम्प के विकास का पैसा बड़ी कालोनियों में लगा दिया है। ट्रांजिट कैम्प के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने इस अनदेखी पर अपने मुंह बंद कर रखे हैं।ट्रांजिट कैम्प के लोग हर चुनाव में भाजपा को भरपूर समर्थन देते आये हैं मेयर ने ट्रांजिट कैंप के नेताओं और वहां के निवासियों का अपमान किया है आज इस दुर्दशा से वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं ।
महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने झील से ट्रांजिट केम्प तक मुख्य मार्ग के अलावा ट्रांजिट कैम्प के आंतरिक मार्गों का भी जल्द से जल्द निर्माण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक घंटे की बारिश में पूरा महानगर जलमग्न हो जाता है सड़कों की हालत नहीं सुधरी तो नगर निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जायेगा। महामंत्री अर्जुन विश्वास ने कहा कि ट्रांजिट कैम्प की सड़कों के निर्माण की मांग कई वर्षों से की जा रही है लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधि लगातार इस क्षेत्र की उपेक्षा कर रहे हैं। अब इस उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क निर्माण के लिए प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई तो बाजार बंद किया जायेगा और वह खुद भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार आवाज उठाने के बावजूद भाजपा जनता की आवाज को अनुसुना कर रही है भाजपा झूठ बोलकर राजनीति कर रही है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री ममता रानी, दीप्ती गर्ग, सतीश कुमार, श्विपद सरकार, गोपाल भसीन, पार्षद मोहन खेड़ा, उमा सरकार, प्रीति साना, बेबी सिकदर, गोपाल साहा, पप्पू शर्मा, मनोज, इन्द्रजीत, मनी मोहन, उमेश, विनय सिंह, प्रीतिश चन्द्र, सज्जाद अली, सीमा पाल, राजीव पटेल, रानी, महेश, नवीन पंत आदि शामिल थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी