.
.डीजे बजाने की जिद पर अड़े शिवभक्त,, मुस्लिम समुदाय के लोग बैठे धरने पर
बरेली में बीते सोमवार को नूरी मस्जिद के पास से गुजर रहे शिव भक्तों पर पथराव किया गया था.वही आज विवाद वाली जगह पर मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन करने में मुस्लिम समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं वहां मौजूद हैं विवाद वाली जगह से शिव भक्तो का जत्था इसी जगह से फिर से गुजर रहा है जिसके विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए विरोध प्रदर्शन कर रहे है सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के बाबा बनखंडी नाथ मंदिर का है.वीते सावन के तीसरे सोमवार को जोगी नवादा में शिव भक्तों पर पथराव किया गया जिसके बाद यह तनाव बड़ गया था कांवड़िये धरने पर बैठ गए थे.वह जिला प्रशासन के समझाने के बात सभी शिव भक्तों को कड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया गया था
वही सावन के चौथे सोमवार यानी कि कल सभी शिवालयों में जल अभिषेक होना है वही कांवड़ियों जिस जगह विवाद हुआ था एक बार फिर से इसी रास्ते से शिव भक्तों जल लेने के लिए रवाना हो रहे थे इसी दौरान मुस्लिम समुदाय से जुड़े तमाम लोग धरने पर बैठ गए हैं. वही जिला प्रशासन मुस्लिम समुदाय के लोगों को लगातार समझाने का प्रयास कर रहा है लेकिन मुस्लिम पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले को शांत करने का लगातार लगी हुई है वही पूरे क्षेत्र में पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया हैं
सावन के तीसरे सोमवार को बारादरी क्षेत्र के बनखंडी नाथ मंदिर से गुजरने वाले कांवड़ियों पर मुस्लिम समुदाय के कुछ खुराफाती तत्वों ने पथराव कर दिया था. जिसमे काफी कांवड़ियों चोटिल हुए थे जिसके विरोध में सभी शिव भक्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और धरने पर उतारू हो गए. वहीं पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. वहीं पुलिस ने इस मामले में सपा के पूर्व सभासद उस्मान और उसके बेटे को भी हिरासत में लिया था.
रिपोर्टर… प्रवीण कुमार बरेली




