आढ़त से लौटते दोस्तों पर तमंचे और धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला

रुद्रपुर। बगवाड़ा मंडी में साथी मजदूरों को खाना देकर बाईक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे दो दोस्तों पर रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे दबंगों ने तमंचे व अन्य धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खेड़ा वार्ड 18 निवासी अहमद खां पुत्र अच्छन खां ने पुलिस को बताया कि  उनके पुत्र रफी खां की बगवाड़ा मंडी में फल की आढ़त है। 31 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे उसका पोता समीर आढ़त में काम करने वाले मजदूरों को खाना देकर अपने दोस्त अनस के साथ बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में वार्ड 17 ईदगाह चौराहा पर सुहेल बाबा, सलमान, अरबाज पुत्र फरीद बाबा, समीर पुत्र महबूब, फैजान पुत्र याकूब तथा अयूब निवासी वार्ड 17 खेड़ा ने घेर लिया और पोते समीर व उसके दोस्त अनस पर धारदार हथियारों और  तमंचे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में समीर का मुंह फट गया जबकि समीर के सिर पर गंभीर चोटें आ गई। बताया कि शोर शराबा होने पर लोग  मौके पर पहुंचे। तभी हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी