प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 508 रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत करेंगे पुनर्विकास और शिलान्यास

बरेली 4 अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विडियो काॅन्फ्रेंसिंग से भारतीय रेलवे के 508 रेलवे स्टेशनों को ‘‘अमृत भारत स्टेशन योजना’’ के अन्तर्गत के पुनर्विकास का शिलान्यास 6 अगस्त, 2023 को करेंगे इस कार्यक्रम में केन्द्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्राॅनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल, कोयला एवं खान राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे तथा केन्द्रीय रेल एवं वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोश भी उपस्थिति रहेंगी

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर ‘‘अमृत भारत स्टेशन योजना‘‘ के अन्तर्गत 17 रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकास के लिए चयनित किया गया है। लालकुआँ, फर्रुखाबाद एवं कासगंज रेलवे स्टेशनों पर यह शिलान्यास कार्यक्रम 6 अगस्त, 2023 को प्रातः 9.30 बजे से होगा

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत; विधायक, सदर सुनिल दत्त द्विवेदी; विधायक, कायमगंज डा. सुरभि; विधायक, भोजपुर नरेन्द्र सिंह राठौर; विधायक, अमृतपुर सुशाील कुमार शाक्य, विधान परिषद सदस्य प्रांशू दत्त द्विवेदी, जनप्रतिनिधिगण सहित जिला प्रशासन, सेना, नगर पालिका एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी शिरकत करेंगे।

कासगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले शिलान्यास समारोह में सांसद (लोक सभा), एटा राजवीर सिंह, विधायक, कासगंज देवेन्द्र सिंह राजपूत; विधायक, अमाँपुर हरिओम वर्मा; विधायक, पटियाली नादिरा सुल्तान; विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, जनप्रतिनिधिगण सहित स्वतंत्रता सेनानी, जिला प्रशासन, नगर पालिका एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे

लालकुआँ रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले शिलान्यास समारोह में केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट; विधायक, लालकुआँ मोहन सिंह विष्ट; विधायक, भीमताल राम सिंह कैरा; विधायक, नैनीताल सरिता आर्या; विधायक, कालाडूंगी बंशीधर भगत; विधायक, रामनगर दीवान सिंह विष्ट; मेयर, हल्द्वानी जोगेन्द्र पाल सिंह, जनप्रतिनिधिगण सहित कमिश्नर, कुमायूँ मंडल दीपक रावत तथा जिला प्रशासन, सेना, स्वतंत्रता सेनानी, जनप्रतिनिधि एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी शिरकत करेंगे।

 

रिपोर्टर… प्रवीण कुमार, बरेली

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी