मर्डर और लूट के मामले में भाजपा नेता मोहित कक्कड़ समेत दो को उम्रकैद

रुद्रपुर। करीब 20 वर्ष पुराने एक मामले में भाजपा नेता मोहित कक्कड़ समेत दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। पुलिस अभिरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामला वर्ष 2004 का है। गल्ला मंडी, रुद्रपुर के रहने वाले तेल मिल मालिक के बेटे तरुण बिंदल की छोई रोड पर बाजपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनसे लाखों रुपए भी लूट लिया गया था।
इस मामले में कच्ची खमरिया, किच्छा निवासी भाजपा नेता मोहित कक्कड़, उसी के नामाराशि विंध्यवासिनी गली में ऊन की दुकान चलाने वाले मोहित कक्कड़ और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नाबालिग को अदालत ने निर्दोष मानते हुए रिहा कर दिया था जबकि दोनों आरोपी मोहित कक्कड़ पर कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। इस मामले में आज एडीजी प्रथम सुशील तोमर की अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस दौरान कोर्ट परिसर में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी