हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग तीन माह पहले हुई थी मृतक की शादी

रूद्रपुर। गत रात्रि दिनेशपुर गूलरभोज रोड के मध्य अनियंत्रित बाइक के पेड़ से भिड़ जाने से उस पर सवार में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया ।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक मां बाप की इकलौती संतान थी और उसकी तीन माह पहले ही शादी हुयी थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मदनापुर, बंगाली रोड़, गूलरभोज, दिनेशपुर निवासी 23 वर्षीय अक्षय नेगी पुत्र स्व. विशन सिंह नेगी रूद्रपुर के सेवन चीज पिज्जा शॉप में डिलीवरी ब्वाय के रूप काम करता था। बीती रात वह ड्यूटी समाप्त कर संस्थान की मोटरसाईकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। रास्ते में गूलरभोज दिनेशपुर मार्ग पर पैट्रोल पंप के पास उसकी बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। अचानक हुई इस दुर्घटना में अक्षय बुरी तरह घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में देख मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अक्षय को मध्य रात्रि सड़क हादसे में युवक की मौत मध्य रात्रि उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचंाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन चिकित्सालय आ पहुंचे और अक्षय का शव देखकर उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक अक्षय की इसी साल 25 अप्रैल को शादी हुई थी। इस घटना से उसकी बूढ़ी मां के सिर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। क्योंकि पति की मौत के बाद अब घर का इकलौता वारिस उससे हमेशा के लिए दूर हो गया।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी