राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ को सितम्बर

रूद्रपुर। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार पाठक के द्वारा प्रेस को संबोधित करते हुए कहा है की नौ सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला न्यायालय रूद्रपुर सहित बाह्य स्थित दीवानी न्यायालयों काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज एवं किच्छा मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
इसके तहत न्यायालय में लम्बित शमनीय प्रकृति के आपराधिक वाद, धारा 138 एन0आई0एक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, विद्युत व जलकर बिल से संबंधी, वैवाहिक मामले (तलाक को छोडकर), भूमि अधिग्रहण वाद, भुगतान व भत्तों से संबंधित सर्विस के मामले, जिला न्यायालय में लम्बित राजस्व वाद एवं अन्य सिविल मामले (किरायेदारी, सुखाधिकार, व्यादेश) आदि मामलों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही ऐसे मामलों का भी निस्तारण किया जायेगा जो न्यायालय में लंबित नहीं हैं जैसे बैंक से लिए गए सभी प्रकार के लोन, विद्युत बकाया धनराशि, श्रम विभाग, जलकर टेलीफोन बिल इत्यादि के मामले भी निस्तारित किए जायेंगे। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों को दिनांक 09 सितम्बर, 2023 (द्वितीय शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते है तो वे दिनांक 08 सितम्बर, 2023 से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में या लोक अदालत तिथि पर भी संबंधित न्यायालय में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में या दूरभाष संख्या 05944 250682 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी