द- बिलबर स्कूल के बच्चों ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली बच्चों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी हुए रैली में सम्मिलित

Spread the love

शक्तिफार्म। औद्योगिक स्थान सिडकुल में स्थित द –  बिलबर स्कूल के बच्चों ने, नशे के खिलाफ नगर में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली में, स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने भी, बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य को 2025 तक पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाए जाने जाने का संकल्प लिया। द- बिलबर स्कूल के बच्चों ने भी, क्षेत्र को नशा मुक्त बनाए जाने का बीड़ा उठाया। द- बिलबर स्कूल के बच्चों ने शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र में, नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। एवं जन जागरूकता रैली निकाली। रैली टैगोर नगर से आरंभ हुई एवं पुलिस चौकी में पहुंचकर संपन्न हुई। बच्चों के साथ क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि भी जागरूकता रैली में सम्मिलित हुए। इस दौरान बच्चे ने अपने हाथों में नशे से दूर रहने एवं उसके दुष्परिणाम के बाबत विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चलते रहे। जागरूकता रैली, चौकी परिसर पहुंचने पर, अपने संबोधन में, विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि, नशे के खिलाफ बच्चों के जागरूक होने से, परिजन भी जागरूक होंगे। जब बच्चे एवं परिजन दोनों ही जागरूक होंगे तो, नशे पर पूर्ण रूप से विजय पाई जा सकेगी । नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास ने कहा कि द- बिलबर स्कूल द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे यह अभियान सराहनीय है। जागरूकता से ही नशे पर बार किया जा सकता है। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ संजय बाछाड़ ने कहा कि, आज युवा वर्ग नशे के चंगुल में फंसता जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशा जरूर होना चाहिए, परंतु वह नशा शिक्षा का होना आवश्यक है। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने द- बिलवर स्कूल के इस प्रयास का भूरी- भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव, नगर पंचायत चेयरमैन सुनील विश्वास, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय बाछाड़, मंडी समिति के उप चेयरमैन रविंद्र विश्वास, सभासद गोविंद पोखरिया, विक्रम सिंह भंडारी, देवाशीष पोद्दार, गोविंद सरकार, कार्तिक सुतार, संजीत हालदार, मुज्तबा हसन, रेखा भंडारी, दिव्य कमल, दीक्षा राय, सुखवंत कौर, विशाल ढाली, दीक्षा शर्मा आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी