किच्छा। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत वीरों का वंदन कार्यक्रम में पालिका सभागार में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली एवं अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया।
राष्ट्रीय कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त तक आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के अन्तर्गत वीरों का वंदन के तहत शहीदों स्व0 श्री प्रेम सिंह लांस नायक, 6 कुमायूँ रैजीमेन्ट जो भारत-चीन युद्ध में दिनांक 15-11-1962 को शहीद हुये एवं स्व0 श्री जमीर अहमद सब इन्सपेक्टर आईटीबीपी डोकलाम में दिनांक 12-09-2020 को शहीद हुए थे के आश्रितों श्रीमती लछुली देवी के पौत लक्ष्मण सिंह कार्की व श्रीमती नूरजहां जी को पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली एवं अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सभी उपस्थित गणों ने वीर शहीदों द्वारा देश के लिये दिये गये बलिदान को याद कर वीरों का वंदन कर श्रद्धाजली अर्पित की गई। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह, सफाई निरीक्षक विजयन्त कुमार, लेखालिपिक मो0 ताहिर मलिक, लेखालिपिक हेम चन्द्र कोठारी,क0आ0 धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, सुनील बिष्ट,विपिन चरन, कमलेश रावत,राजू सागर, विपिन शर्मा,दर्शनाथ के अलावा सभासद रणजीत सिंह नगरकोटी,लियाकत अली, हसीब अंसारी सोनू,पुष्कर सिंह रौतेला, सतीश चन्द्र गुप्ता आदि थे ।




