एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में दिखीं तराई की कौमी एकता के गुलदस्ते की झलक                 डीएम, एसएसपी,विधायक, मेयर सहित समाजसेवियों ने शहीदों के  आश्रित, पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित।

रुद्रपुर । 76 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन द्वारा रुद्रपुर नगर निगम के सभागार में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया गया, जिसमें शहीदों के आश्रित और पूर्व सैनिकों को जिला अधिकारी उदय राज  सिंह ,एसएसपी मंजूनाथ टीसी ,विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सहित रुद्रपुर शहर के समाजसेवियों ने शहीदों आश्रितों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक शिव अरोरा ने सरकार उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सैनिकों के बलिदान और मुस्तैदी से कर्तव्य निर्वाह के कारण आज देश पूरे विश्व मे नई ताकत बनकर उभरा है। पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की ने सरकारों के द्वारा पूर्व सैनिकों और शहीदों को लेकर बनाई जा रही योजनाओं और उन पर हो रहे कार्यों की सराहना की और साथ ही उनसे संबंधित समस्याओं के समाधान का आग्रह किया। की साथ ही कुछ परिवार अभी भी दयनीय स्थिति से गुजर रहे हैं। जिलाधिकारी, एसएसपी, मेयर रामपाल, मीना शर्मा, भारतभूषण चुग आदि ने भी सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए उससे देश सेवा की प्रेरणा लेने की बात कही।  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत और वन्देमातरम की प्रस्तुतिकरण से सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर शहीद भगत सिंह के पोते गुरबचन सिंह कारगिल शहीद बलजीत सिंह के भाई करनजीत सिंह, शहीद रमेश सिंह पुजारी की पत्नी कल्पना देवी, शहीद मनोज सिंह रावत की माता गोदावरी देवी, शहीद अंग्रेज सिंह के भाई अमृत जीत सिंह, शहीद खेमचंद डोरबी की पत्नी प्रेमा डर्बी, खुशाल सिंह, हिम्मत सिंह कुंवर, गोविंद सिंह चौहान, रमेश चंद कन्याल, हीरा पानू, त्रिलोक सिंह खड़ायत, भूपेंद्र सिंह बोरा आदि को सम्मानित किया गया।
साहित्यिक पत्रिका ’क्षितिज के पार’ के संपादक असलम कोहरा के संचालन में आयोजित इस समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रहीस अहमद, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनवर हुसैन, उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष निरवैर सिंह, जिला प्रभारी निर्मलजीत सिंह, जिला महासचिव उपदेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मार्कोस, डॉक्टर आर पी सिंह, अमरजीत सिंह, एडवोकेट दिवाकर पांडे, बबली रस्तोगी, नगर अध्यक्ष राजेश मुंशी, पत्रकार महेंद्र पाल मौर्य आदि मौजूद रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी