पड़ोसी युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म पुलिस मामले को दबाने में जुटी  

Spread the love

रूद्रपुर। एक युवक द्वारा अपने पड़ोस में पिता की गैर मौजूदगी में अकेले रहने वाली नाबालिक लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे गर्भवती बनाए जाने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने चौकी जाकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार किच्छा मार्ग स्थित मौहल्ले में रहने वाला एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ पिछले कई दिनों से कुकर्म कर रहा था। लड़की की मां की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है और उसका पिता मजदूरी का कार्य करता है। लड़की घर में अकेली रहती थी इसका फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला युवक उसके साथ कुकर्म करता रहा और लड़की को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था। इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई। लड़की की तबियत बिगड़ने पर जब पिता ने उसने उपचार कराया तो उसे नाबालिक लड़की के गर्भवती होने की जानकारी लगी। यह जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने लड़की से विस्तार से सारी बात पूछी तो लड़की ने सब कुछ पिता को बताया। पूरा मामला सामने आने पर वह कुछ लोगों के साथ रम्पुरा पुलिस चौकी पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। लेकिन पुलिस युवक के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय मामले को रफा-दफा करने में जुटी हुई है। बताया जाता है कि युवक और उसके परिजनों ने लड़की को बिलासपुर ले जाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इधर इस संदर्भ में जब रम्पुरा चौकी प्रभारी से दूरभाष पर जानकारी ली गई तो उन्होंने चौकी में ऐसी किसी भी शिकायत आने से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि यदि उनके सामने ऐसा कोई भी मामला आयेगा तो उस पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित