पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

रुद्रपुर । स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृष्टिगत ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी उदयराज सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस कार्यालय में झंडा दिखाकर किया गया।

 तिरंगा झंडा रैली में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सीएमओ, यूडीएन, रुद्रपुर सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारी व पुलिस के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। तिरंगा झंडा यात्रा पुलिस कार्यालय से प्रारंभ होकर मेन रोड से होते हुए डीडी चौक, गाबा चौक, इंदिरा चौक होते हुए गांधी पार्क में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा मार्ग में दोनों ओर स्थानीय जनता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर यात्रा में शामिल सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय नागरिकों व जिलाधिकारी का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी