सड़क पर बाइक फिसलने से युवक की मौत  

Spread the love

शक्तिफार्म। रुद्रपुर से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की उत्तम नगर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय आशीष मण्डल पुत्र स्व.सुरेश मण्डल मूल निवासी रामनगरा,उत्तर प्रदेश बचपन से ही अपने मामा के घर गुरुग्राम शक्तिफार्म न.2 में रहता था। पढ़ाई लिखाई के बाद वह टेलीकॉम कम्पनी में नौकरी कर रहा था। रविवार शाम वह अपने मित्र दीपकंकर मण्डल के साथ रुद्रपुर गया था। रात करीब 8 बजे से 9 बजे के बीच मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 बीडी 2966 से घर वापस लौटते समय उत्तम नगर के समीप बाइक अनियंत्रित हो गयी, जिस वजह से दोनों बाइक सवार गिर गये। गिरते ही वाहन चालक आशीष बेहोश हो गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर भीड़ एकत्र हो गयी। इमरजेंसी 108 पर कॉल कर सूचना दी गयी। सूचना पर पहुँचे 108 वाहन द्वारा आशीष को किच्छा के सरकारी समुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया,जहाँ डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। आशीष की दुर्घटना की खबर उसके परिजनों को रात करीब दस बजे मिली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। आशीष अपने पीछे दो बच्चे ,पत्नी और मां को रोता विलखता छोड़ गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आशीष की 5 वर्षीय व 2 वर्षीय पुत्रियां हैं।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित