एएनटीएफ रुद्रपुर और पुलिस ने 68.90 ग्राम स्मैक के साथ दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार

Spread the love

रूद्रपुर । एसओजी और पंतनगर थाना पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को लाखों की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

 पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन ने खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि वर्तमान में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सीओ पंतनगर तपेश कुमार चंद के पर्यवेक्षण में एसओजी/एएनटीएफ प्रभारी जसवीर सिंह चौहान, चौकी प्रभारी सिडकुल प्रदीप कुमार के नेतृत्व टीम ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम द्वारा थाना पंतनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ईएसआईसी अस्पताल के पास खाली मैदान से बाइक सवार महेन्द्र सिंह उर्फ नन्हे पुत्र भगवानदास निवासी वार्ड न0-7 आजाद नगर ट्रांजिट कैम्प और अरविन्द कुमार पुत्र सोमपाल कुमार निवासी शरीफ नगर इटोवा थाना देवरिया जिला बरेली उ0प्र0 को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से कुल 68.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह स्मेक ट्रांजिट कैम्प स्थित अपने घर में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर मांग के अनुसार ट्रांजिट कैम्प सिडकुल रुद्रपुर क्षेत्र में बेचने का काम करते हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गयी है। पकड़े गये महेन््रद सिंह उर्फ नन्हे के खिलाफ पूर्व में भी तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। जबकि अरविंद कुमार के खिलाफ एक मामला दर्ज है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि नशे के सौदागरों की संपत्ति का ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी जाएगी। नशे के सौदागरों को पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार का ईनाम देने की घोषणा की गयी है। टीम में एसओजी/एनटीएफ प्रभारी जसवीर सिंह चौहान , उपनिरीक्षक मनोज धौनी- हे0का0 भुवन पाण्डे, का0 नीरज भोज ,कानि0 ललित कुमार ,कानि0 संतोष रावत ,काú हरीश गोस्वामी , विनोद खत्री ,भूपेन्द्र आर्या, चालक गोविन्द, के अलावा राजेन्द्र सिंह डांगी प्रभारी निरीक्षक पन्तनगर,उ0नि0 प्रदीप कोहली,चोकी प्रभारी सिडकुल, कानि0 कृपाल सिंह आदि शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप