मामूली बात पर सराय में पिता ने बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला घटना से घर में मच गया कोहराम,  पुलिस मामले की जांच में जुटी

Spread the love
नानकमत्ता । नगर में मानवीय रिश्तों को तार तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के सराय में रह रहे सेवादार पिता ने अपने बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
 जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त की रात्रि में गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के सराय के कमरा नंबर 81, 82 में  निवास कर रहे सलविंदर सिंह उर्फ छिंदा (65) पुत्र  पुत्र जागीर सिंह का अपने बड़े बेटे दलजीत सिंह (35) के साथ विवाद हो गया।  विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज पिता सलविंदर सिंह ने अपने बेटे दलजीत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव उप निरीक्षक संजय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी रमन कौर पुत्री सीरत कौर, पुत्र यूवी सिंह को रोता बिलखता छोड़ गया। मृतक दलजीत सिंह मूलरूप से लालपुर सितारगंज का निवासी था। हाल ही में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की सराय में रहकर गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल में लंगर की सेवा करता था। मृतक का छोटा भाई गुरजीत सिंह मोटरसाइकिल की दुकान चलाता है। मृतक की मां, सतनाम कौर, पत्नी रमन कौर पुत्री सीरत कौर पुत्र युवी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सलविंदर सिंह उर्फ छिंदा नशे का आदि है। पिता और पुत्र में आए दिन विवाद होता रहता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में मौके पर ही साक्ष्य एकत्र किये है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप