अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट

Spread the love

रायपुर. मौसम विज्ञान केन्द्र लालपुर रायपुर के मौसम वैज्ञनिक ने आगामी 48 घंटों के लिए प्रदेश के विभिन्न संभागों में वर्षा संबंधी चेतावनी जारी की है। प्रदेश के सरगुजा तथा बिलासपुर संभाग के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अतिभारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की है। इसी तरह से रायपुर और दुर्ग संभागों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा एवं वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गई है।

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 179.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज चार जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलें में सर्वाधिक 280.9 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 105.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 110.4 मिमी, सूरजपुर में 162.2 मिमी, जशपुर में 108.3 मिमी, कोरिया में 186.4 मिमी, रायपुर में 108.3 मिमी, बलौदाबाजार में 185.6 मिमी, गरियाबंद में 220.0 मिमी, महासमुंद में 171.5 मिमी, धमतरी में 161.2 मिमी, बिलासपुर में 205.4 मिमी, मुंगेली में 234.5 मिमी, रायगढ़ में 202.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 320.8 मिमी, कोरबा में 174.5 मिमी, दुर्ग में 148.2 मिमी, कबीरधाम में 164.8 मिमी, राजनांदगांव में 173.7 मिमी, बालोद में 232.3 मिमी, बेमेतरा में 147.0 मिमी, बस्तर में 167.2 मिमी, कोण्डागांव में 157.1 मिमी, कांकेर में 143.8 मिमी, नारायणपुर में 170.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 166.9 मिमी, सुकमा में 148.0 मिमी और बीजापुर में 274.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
मानसून के दौरान भारी वर्षा और आसमानी बिजली की संभावना बनी रहती है। मौसम विज्ञान केन्द्र रायपुर और राज्य शासन के आपदा एवं प्रबंधन विभाग द्वारा भारी वर्षा एवं आसमानी बिजली (वज्रपात) के प्रभावों की जानकारी एवं इससे बचाव के उपाय जन सामान्य की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप