दिल्ली मेरठ एक्सप्रेव वे पर खुलेंगे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिग स्टेशन, 24 घंटे में चार्ज होंगीं 50 कारें

Spread the love

Delhi Meerut Expressway दिल्ली—मेरठ एक्सप्रेव वे और एनएच 58 पर पेट्रोल पंप की तर्ज पर जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन भी खोले जाएंगे। इसके लिए अब एक कंपनी आगे आई है। जो कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर ई—चार्जिग् स्टेशन खोलने की इच्छुक है। कंपनी ने पीवीवीएनएल यानी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में 111 केवीए के विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। योजना के अनुसार अगर कंपनी को जल्द ही विद्युत कनेक्शन पीवीवीएनएल की ओर से उपलब्ध करा दिया गया तो अगले महीने से ही दिलली मेरठ एक्सप्रेव वे पर ई-चार्जिंग स्टेशन खोल दिए जाएंगे। इससे एक्सप्रेस वे पर चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्जिग के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं दिल्ली—देहरादून हाइवे 58 पर गार्डन सिटी के पास ई-चार्जिंग स्टेशन चालू हो जाएगा।

बता दें कि इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन का मुद्दा उठता रहा है। मेरठ में तो एक भी अधिकृतक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन नहीं हैं। मेरठ शहर के भीतर करीब 10 हजार ई—रिक्शा हैं जो कि अवैध रूप से ही चार्ज की जाती हैं। इसका संज्ञान प्रबंध निदेशक अरविन्द मलप्पा बंगारी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने लिया। प्रबंध निदेशक की पहल पर ही फोरटम चार्ज एंड ड्राइव इंडिया प्रा लिमिटेड कंपनी के आवेदन पर अब तेजी से प्रक्रिया शुरू हुई है। चार्जिग कंपनी ने निवेश मित्र पोर्टल पर बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के बिजली अभियंताओं ने इसका एस्टीमेट तैयार किया।

बिजली का कनेक्शन लेने के लिए कंपनी को एक निर्धारित धनराशि जमा करनी होगी। धनराशि जमा होने के बाद विद्युत वितरण खंड द्वितीय ई-चार्जिंग स्टेशन तक बिजली की लाइन स्थापित कर देगा। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि एक माह के भीतर यह काम पूरा किया जाएगा। आवेदक कंपनी के जनरल मैनेजर दीपक पालीवाल ने जानकारी दी कि दिल्ली-देहरादून हाइवे पर गार्डन सिटी के पास खुलने जा रहे ई-चार्जिंग स्टेशन पर 10 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। जिनमें चार प्वांइट फास्ट चार्जिंग वाले होंगे। जबकि छह प्वाइंट स्लो चार्जिंग वाले होंगे। यहां पर एक साथ 10 इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग की जा सकेगी। 24 घंटे में 50 इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो सकेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे किनारे भी ई-चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी कंपनी कर रही है। इससे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्जिग की परेशानी नहीं होगी।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप