पुलिस ने 455 ग्राम चरस व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा के साथ तस्कर दबोचा

Spread the love

नानकमत्ता। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को थाना अध्यक्ष देवेन्द्र गौरव ने जानकारी देते हुए बताया की नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सफलतापूर्वक एक नशा तस्कर को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। बताया कि पुलिस टीम नशा तस्करो पर निगरानी कर रही थी कि ग्राम पचपेड़ा भट्टा खकरा पुल से 50 मीटर पहले टीम पहुंची
तो रोड के किनारे बाईं तरफ एक व्यक्ति खड़ा था । जिसके दाहिने हाथ में एक थैला था । जो पुलिस को देखकर ग्राम खेमपुर रोड की तरफ भागने लगा, वाहन से उतरकर पुलिस ने गन्ने के खेत के पास सड़क पर भाग रहे व्यक्ति को पकड़ लिया । तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से मिले थैली से पुलिस ने 455 ग्राम चरस तथा एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमरजीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी पचपेडा नानकमत्ता  बताया है। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ,उप निरीक्षक चंद्र सिंह, सिपाही अमित देवरानी शामिल है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित