संजय जुनेजा ने  व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पद पर जताई अपनी दावेदारी  

Spread the love
  रुद्रपुर। पूरे प्रदेश में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल में चुनाव की प्रक्रिया तेजी पकड़ती जा रही है। पूर्व में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं ऐसे में अब जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं । इसी क्रम में रुद्रपुर उद्योग व्यापार मंडल के तेज तर्रार और व्यापारिक हितों में सर्वस्व अर्पण करने वाले संजय जुनेजा ने भी ताल ठोक दी है।
 रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री को पत्र भेजकर उधम सिंह नगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी जताई है ।व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने भेजे गए पत्र में कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न हो चुके है और लाखों लोगों ने भरोसा जताते हुए आप लोगों को बागडोर सौंपी है और दूसरे चरण में प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्ष की घोषणा की जानी है ।ऐसे में जनपद उधम सिंह नगर से अपनी दावेदारी जताते हुए जुनेजा ने कहा पिछले 27 वर्षों से वह नगर के व्यापारियों की सेवा कर रहे हैं। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष से लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष तक का उनका सफर सदैव व्यापारियों के हित में रहा है। व्यापारी हित में वह जेल भी गए और कई मुकदमे भी उन्हें सहने पड़े, लेकिन वह कभी भी चिंतित व परेशान नहीं हुए और व्यापारिक हितों के लिए सदैव लड़ाई लड़ते रहे तथा व्यापारी हित को लेकर हुए आंदोलन में सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आए ।उनके समर्पण और योग्यता और अनुभव को देखते हुए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री से मांग की है उधम सिंह नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी जाए।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी